Current Affairs August 2024
Aug 7, 2024
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट, एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं,
वे ओलंपिक की महिला कुश्ती क े फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं और उन्होंने एक ओलंपिक स्वर्ण या रजत पदक जीतने की गारंटी दी
वे लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं।
Aug 7, 2024
बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया।
इसका निर्णय कल ढाका में बंगभवन में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनि धिमंडल के साथ हुई राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की बैठक में लिया गया।
राष्ट्रपति ने संसद (जातीय संसद) को भी भंग कर दिया है।
मोहम्मद यूनुस ने गरीबी विरोधी अभियान के लिए 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया।
Aug 7, 2024
सी एस शेट्टी भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष नियुक्त
सरकार ने सी एस शेट्टी को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री शेट्टी देश के सबसे बड़े ऋण प्रदाता ब ैंक-एसबीआई के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं। वे 28 अगस्त को वर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा का स्थान लेंगे।
Aug 7, 2024
बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन
बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
इस पहले बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन से अधिक अंतर-क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के भीतर निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
बिम्सटेक क्या है ?
एशिया के सात देश बिम्सटेक के सदस्य हैं। इसमें दक्षिण एशिया से बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, भारत, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया के दो देश म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं।
इसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी से लगे देशों में तीव्र आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देना है।
बैंकॉक डिक्लेरेशन, 1997 के तहत इसे स्थापित किया गया।
शुरुआत में इसमें चार देश थे और इसका नाम बिसटेक यानी बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग संगठन था।
22 दिसंबर, 1997 में म्यांमार इसमें शामिल हो गया, तो इसका नाम बिम्सटेक हो गया था।
2004 में भूटान और नेपाल को इसमें शामिल किया गया।
Aug 7, 2024
पूंजीगत लाभ कर
सरकार ने वित्त विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव किया है। इसके तहत करदाताओं को रियल एस्टेट संपत्ति पर पूंजीगत लाभ कर के आकलन का विकल्प मिलेगा।
करदाता मुद्रास्फीति के प्रभाव को हटाए (इंडेक्सेशन) बिना 12.5 प्रतिशत या इंडेक्सेशन के साथ 20 प्रतिशत कर का विकल्प चुन सकते हैं।
Aug 7, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के 'कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया, जो फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
यह सम्मान भारत और फिजी के बीच की दोस्ती और गहरे संबंधों का प्रतिबिंब है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने इस सम्मान को भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से फिजी के प्रति स्नेह और गर्मजोशी का प्रतीक बताया।
यह फिजी की उनकी पहली यात्रा थी, और उन्होंने फिजी की संसद को भी संबोधित किया।
Aug 7, 2024
भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में पिछले दस वर्षों में 165 प्रतिशत की वृद्धि
2014 में जहां यह क्षमता 76.38 गीगावाट थी, वहीं 2024 में यह बढ़कर 203.1 गीगावाट हो गई।